स्थानीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, यह इस मौसम का पहला तूफान है, जिसने शिशी शहर में अपराह्न 1.45 बजे दस्तक दी।
एक अपूर्ण अनुमान के मुताबिक, फुजियान की प्रांतीय राजधानी फुझू सहित चार शहरों के 420,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। पांच हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है, जिस वजह से लगभग 400 उड़ान सेवाएं रद्द हो गई हैं।
कुल 341 उच्चगति रेलगाड़ियां भी रद्द कर दी गई हैं। 33,000 से अधिक मत्स्य नौकाएं बंदरगाहों पर बंधी हैं। ताइवान जाने वाली हवाई यात्री सेवाएं और यात्री जहाजों की सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।
कुछ दूरस्थ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
dharmpath.com dharmpath