मास्को, 9 जुलाई (आईएएनएस)। रूस के खेल मंत्री विटाली मुटको का कहना है कि यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 में बेहद खराब प्रदर्शन के लिए उनकी आलोचना चाहिए, लेकिन टीम को अपमानित नहीं किया जाना चाहिए।
यूरो कप के ग्रुप-बी में खेलने वाली रूसी फुटबाल टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई। यहां तक कि उन्हें स्लोवाकिया और वेल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ के साथ रूस ने यूरो कप से अपने अभियान का समापन किया।
रूस फुटबाल संघ (आरएफयू) के अध्यक्ष मुटको ने शुक्रवार को कहा, “फुटबाल बड़ा ही अजीब खेल है। गुरुवार से पहले तक फ्रांसीसी फुटबाल टीम का कहीं नामोनिशान तक नहीं था। लेकिन विश्व चैम्पियन जर्मनी को उनके हाथों 0-2 से हार झेलनी पड़ती है।”
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मार्सीले में हुए सेमीफाइनल मैच में मेजबान फ्रांस ने विश्व चैम्पियन जर्मनी को 2-0 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
उन्होंने कहा, “हमें अपना नजरिया बदलना पड़ेगा। हम टीम की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन हम उन्हें सिरे से खारिज नहीं कर सकते।”
dharmpath.com dharmpath