गुजरात में मेफ्रेडॉन के साथ 3 गिरफ्तार

नवसारी (गुजरात), 9 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने शनिवार को तीन लोगों के पास से मादक पदार्थ मेफ्रेडॉन की एक खेप जब्त की। इस मादक पदार्थ को एम-कैट या म्याऊ म्याऊ भी कहा जाता है। इसकी कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों तस्कर मुंबई स्थित नाइजीरियाई ड्रग गिरोह से संबद्ध हैं।

एटीएस के उपनिरीक्षक सी.आर. जादव ने कहा कि तीनों तस्करों को गुप्त सूचना के आधार पर दक्षिण गुजरात के नवसारी में चिखली इलाके से गिरफ्तार किया गया।

वलसाड के कथावाड़ी मच्छीवाड़ गांव के गौरांग वीरजीभाई चंदेल (23), वलसाड के हलार निवासी निमेश जयंतीभाई पटेल (37), और नवसारी के गणदेवी निवासी भावेश ईश्वरभाई पटेल (27) को वलवाडा-चिखली राजमार्ग पर स्थित बगलादेव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।

एटीएस के अनुसार, चंदेल मुंबई स्थित एक नाइजीरियाई ड्रग रैकेट के एक सदस्य के पास से 894.63 ग्राम मेफ्रेडॉन और कृत्रिम मादक पदार्थ लेकर आया था। तीनों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब चंदेल मादक पदार्थो की आपूर्ति निमेश और भावेश को कर रहा था।

जादव ने कहा कि मेफ्रेडॉन एक प्रतिबंधित ड्रग है और इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये प्रतिकिलोग्राम है। जब्त ड्रग की कीमत 89.66 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि तीनों के पास से दो पुराने दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि चिखली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस मादक पदार्थ का अंतिम गंतव्य कहां था।

जादव ने कहा कि उस नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं, जिसने चंदेल को मादक पदार्थ दिए थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493