महिला शतरंज : विश्व ग्रांप्री. में फिर शीर्ष पर पहुंची हरिका

चेंगडु (चीन), 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की महिला ग्रैंड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली ने शनिवार को फिडे महिला विश्व शतरंज ग्रांप्री. में शीर्ष स्थान पर वापसी की है। उन्होंने लंबे और बेहद जटिल मुकाबले में हमवतन कोनेरु हम्पी को मात देकर यह स्थान हासिल किया।

सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यह मुकाबला सारे मुकाबलों के बाद भी चलता रहा। इस बाजी को खत्म होने में कुल पांच घंटे लगे।

विश्व की तीसरी वरीय खिलाड़ी हम्पी को 74 चालों के बाद हार का सामना करना पड़ा। हरिका के खाते में इस समय पांच अंक हैं। हम्पी सहित तीन खिलाड़ी हरिका से सिर्फ आधे अंक के अंतर से दूसरे स्थान पर हैं।

हैदराबाद की हरिका ने मैच के बाद कहा, “मैं शुरुआत में अच्छी स्थिति में थी। या तो मैं जीत के लिए खेलती या ड्रॉ के लिए राजी हो जाती। मेरा मानना है कि मैंने अपने खेल से उसको हैरान कर दिया। मैं अपनी बढ़त का तब तक फायदा उठाती रही जब तक मैं जीत के करीब नहीं पहुंच गई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493