अपनी सुंदरता खोजें : एवलिन

मुंबई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मूल की जर्मन अभिनेत्री एवलिन शर्मा का कहना है कि हर किसी को अपनी सुंदरता को खोजना चाहिए।

वह सोशल मीडिया पर लोगों को बिना फोटोशॉप की हुई तस्वीरें साझा करने को कहती हैं।

एवलिन भी कई अन्य हस्तियों की तरह सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करना पसंद करती हैं।

एवलिन ने सेल्फी लेने के सवाल पर आईएएनएस को मुंबई से फोन पर बताया, “आपको स्वयं को प्यार करना चाहिए और सेल्फी साझा करना स्वयं से प्यार करना दर्शाता है। लेकिन उन्हें फोटोशॉप मत कीजिए। अपनी स्वयं की सुंदरता को खोजें।”

एवलिन हाल ही में मुंबई में हुए लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2016 के मुंबई ऑडिशन की जज थीं।

एवलिन की अगली फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसमें वह अभिनेता अमित साध के साथ दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493