बुखारेस्ट, 10 जुलाई (आईएएनएस)। रोमानिया ने 96 एथलीटों को रियो दी जेनेरियो में अगले महीने होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए ब्राजील भेजने का फैसला किया है।
रोमानिया के ये एथलीट 16 खेलों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा रोमानिया ने सात अन्य आरक्षित खिलाड़ियों को भी ब्राजील भेजने का फैसला किया है।
एथलेटिक्स और कैनोइंग के लिए रोमानियाई दल में 18 सदस्य हैं।
जिमनास्ट कैटालीना पोनो रियो में अपने देश की ध्वजवाहक होंगी। पांच अगस्त को वह उद्घाटन में राष्ट्रध्वज लेकर सबसे आगे चलेंगी।
मजेदार बात यह है कि रोमानिया की फुल टीम रियो में जिमनास्टिक के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी है।
रोमानिया की महिला जिमनास्टों ने 1976 से लेकर हर ओलम्पिक में पदक जीते हैं। 1ॅ984, 2000 और 2004 में इन महिलाओं ने स्वर्ण जीता था।
dharmpath.com dharmpath