उप्र : मुलायम की धमकी का साल पूरा, अमिताभ ने किया बुद्धि-शुद्धि हवन (फोटो सहित)

आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी डॉ. नूतन ठाकुर ने बताया कि 10 जुलाई को मुलायम सिंह ने मंत्री गायत्री प्रजापति की शिकायत लोकायुक्त से किए जाने के अगले दिन फोन पर धमकी दी थी और उसके अगले दिन अमिताभ ठाकुर ने थाना हजरतगंज में इस घटना की शिकायत दी थी।

थाना हजरतगंज में शिकायत देने के बाद उसी रात सत्तापक्ष की ओर से उन दोनों के खिलाफ थाना गोमतीनगर में दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया गया और दो दिन बाद उन्हें अचानक निलंबित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उसके बाद उनका पिछला एक साल अन्याय के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ते बीता।

आईपीएस अमिताभ ने कहा कि इन सभी अन्याय और अत्याचार को याद करते हुए उन्होंने इस दिन को सत्ता में बैठे लोगों द्वारा सत्ता के दुरुपयोग को ‘अन्याय दिवस’ के रूप में याद कर सत्ता में बैठे मदांध लोगों की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। इसमें सत्ता का दुरुपयोग करने वालों की सुबुद्धि के लिए विशेष आहुति दी गई। हवन कुंड में ठाकुर दंपति के अलावा कई लोगों ने आहुति दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493