छग : रेलवे के ‘स्मार्ट कार्ड’ ने बनाईं 3580 राहें आसान

यात्रियों को इस सुविधा का उपयोग करने में परेशानी ना हो हर वर्ग का व्यक्ति एटीवीएम का उपयोग कर सके इसके लिए रेलवे द्वारा दो फेसिलेटरों को रखा गया है जो यात्रियों को एटीवीएम से टिकट लेने में मदद करते हैं।

रेलवे की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पहले दिन 6 जुलाई को 187, 7 जुलाई को 868, 8 जुलाई को एटीवीएम सें 1013, 9 जुलाई को एटीवीएम सें 1512 लोगों ने टिकट लिया। इस तरह 6 से 9 जुलाई तक अब एटीवीएम से 3580 लोगो ने टिकट लिया।

रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि एटीवीएम की सुविधा का उपयोग करें और अपने समय की बचत करें। एटीवीएम से टिकट लेने से आपका फायदा है। इसे उपयोग करना बहुत ही आसान है। स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करने पर 5 प्रतिशत बोनस भी मिलता है। रायपुर स्टेशन में स्मार्ट कार्ड तथा इसे रिचार्ज करने की सुविधा बुकिंग ऑफिस के काउन्टर नम्बर 8 में उपलव्ध है।

स्मार्ट कार्ड 70 रुपए शुल्क के साथ प्राप्त की जा सकती है जिसमें 50 रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट एवं 20 रुपये का रिचार्ज प्राप्त होगा। इसके बाद कभी भी 20 रुपये से 9000 रुपये तक के मनचाही राशि से टापअप कराया जा सकेगा। स्मार्ट कार्ड की वैधता अंतिम रिचार्ज तिथि से एक वर्ष की होगी।

स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन स्क्रीन टच आधारित मशीन है, जिसमें स्मार्ट कार्ड की सहायता से टिकट प्राप्त करने के निर्देशों का पालन करते हुए वांछित स्टेशनों के लिए द्वितीय श्रेणी का अनारक्षित टिकट प्राप्त की जा सकेगी। साथ ही इस कार्ड की सहायता से प्लेटफार्म टिकट की सुविधा भी प्राप्त होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493