उप्र : नीतीश संगम नगरी में देंगे शराब मुक्त समाज का नारा

जदयू के जिला अध्यक्ष रामानुज शर्मा ने बताया कि मंडलीय राजनैतिक सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष (सांसद) शरद यादव, प्रधान राष्ट्रीय महासचिव (सांसद) के.सी. त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव (सांसद) आरसीपी सिंह बतौर मुख्य वक्ता शामिल होंगे।

शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में नीतीश प्रदेश की जनता से आह्वान करेंगे कि वे केंद्र की वादाखिलाफ एनडीए सरकार और प्रदेश में गुंडों को बढ़ावा देने वाली सपा सरकार को उखाड़ फेंकें।

नीतिश जनता से अपील करेंगे कि उप्र के विधानसभा चुनाव में भाजपा, सपा व दलितो शोषितों का वोट बेचने वाली बसपा को वोट न देकर जनता दल-युनाइटेड को वोट दें, क्योंकि सिर्फ यही पार्टी समाज को शराब से मुक्ति दिला सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493