लखनऊ, 11 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा बिसवा मार्ग पर मानपुर थाना क्षेत्र में हुआ। रविवार देर रात बारात से लौट रही मारुति वैगन-आर की एक टाटा सफारी की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में वैगन-आर में सवार मुकुल कुमार, संदीप मौर्य, अमित वर्मा और अंशुल की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसे में शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
dharmpath.com dharmpath