अंकारा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। तुर्की में ‘मानसिक रूप से अस्वस्थ’ किशोर ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गोलीबारी दक्षिणपूर्वी सनलीउरफा के एक बस स्टैंड पर हुई।
अधिकारी ने बताया कि 17 वर्षीय किशोर अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था और उसने अपने पिता की बंदूक ले रखी थी।
पुलिकर्मियों ने जैसे ही बस स्टेशन पर मौजूद लोगों से पहचान-पत्र मांगे, किशोर ने तीन पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। उसने पुलिस के एक अन्य समूह पर भी गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में तीन पुलिसकर्मियों ने अस्पातल में दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath