लिस्बन में प्रशंसकों ने मनाया पुर्तगाल के यूरो कप खिताब का जश्न

लिस्बन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाल में फुटबाल प्रशंसक रविवार रात देश की राष्ट्रीय टीम के पहले यूरो कप खिताब जीतने पर माक्र्वेस दे पोम्बल चौक पर जश्न मनाने उमड़ पड़े।

पुर्तगाल ने रविवार को यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप-2016 के खिताबी मुकाबले में फ्रांस को 1-0 से मात दी।

यूरो कप-2004 में पुर्तगाल को फाइनल मुकाबले में ग्रीस से घरेलू जमीं पर हार का सामना करना पड़ा था।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, खुशी से झूम रहे प्रशंसकों ने रविवार रात पुर्तगाल का राष्ट्र गान गाकर जीत का जश्न मनाया।

पुर्तगाल ने ईडर के गोल की बदौलत मेजबान टीम फ्रांस को 1-0 से मात दी और खिताब अपने नाम किया। इस मुकाबले में हालांकि, कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 25वें मिनट में चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर हो गए।

पुर्तगाल के वाणिज्यिक शहर लिस्बन का माक्र्वेस दे पोम्बल चौक पुर्तगाल के दो अग्रणी क्लबों बेनफिका और स्पोर्टिग के चहेतों का जश्न मनाने का सबसे पसंदीदा स्थल है।

चौक से लगी गलियों में सैकड़ों वाहन चालकों ने पुर्तगाल की जीत का जश्न मनाने के लिए काफी देर तक अपने वाहन के हॉर्न बजाए, जिसके कारण दूसरी सड़कों को बंद करना पड़ा।

पुर्तगाल के दूसरे शहरों जैसे पोटरे के अवेनिडा डॉस आलियाडॉस में भी जोश से भरे प्रशंसकों ने जमकर जश्न मनाया।

फ्रांस के खिलाफ फाइनल मुकाबला देखने के लिए पुर्तगाल के विभिन्न शहरों में रविवार की रात 20 से अधिक विशाल स्क्रीनें लगाई गई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493