पेरिस, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पहली बार यूरो कप का खिताब अपने नाम करने वाली पुर्तगाल फुटबाल टीम के रेनाटो सांचेज को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया है।
उन्होंने इस दौड़ में फ्रांस के किंग्स्ले कोमैन और हमवतन राफेल गुएरेरो को पछाड़कर यह अवार्ड जीता है।
टूर्नामेंट के पहले चार मैचों में से तीन मैचों में स्थानापन्ना खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरने वाले सांचेज ने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में पदार्पण किया।
मार्सीले में खेले गए उस मैच में सांचेज ने देश के लिए अपना पहला गोल किया। इसके साथ ही वह यूरो कप में गोल करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए।
वह 18 साल 328 दिन की आयु में यूरो कप के फाइनल में खेलने वाले और जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं।
पुर्तगाल ने मेजबान फ्रांस को फाइनल में 1-0 से हराकर पहली बार यूरो कप अपने नाम किया है।
एक जनवरी 1994 या इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी ही इस अवार्ड की दौड़ में शामिल थे। इस अवार्ड के विजेता का चुनाव यूरोपीयन फुटबाल संघ (यूईएफए) की तकनीकी समिति ने किया। इसकी अध्यक्षता मुख्य तकनीकी अधिकारी लोन लुपेस्कु ने की। उनके साथ मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व और दिग्गज कोच एलेक्स फग्र्यूसन और फ्रांस के पूर्व मिडफील्डर एलेन गिरेसे थे।
dharmpath.com dharmpath