सूरत-नांदूरबार मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन पटरी से उतरी, 3 ट्रेनें रद्द

नांदूरबार(महाराष्ट्र), 11 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नांदूरबार जिले के निकट रविवार की रात को सूरत-नांदूरबार पैंसेंजर ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गए जिसके कारण सोमवार को तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 12 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए। पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि धेकवाद-नांदूरबार खंड पर 12 डिब्बे वाली 69169 एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन के चार डिब्बे (कोच संख्या 5 से 8 तक) रात को 11.35 बजे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

भारी वर्षा के कारण पटरी के नीचे की मिट्टी बह गई थी जिससे यह दुर्घटना हुई।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी रविन्द्र भाकर ने संवाददाताओं से कहा कि पश्चिम रेलवे के बचाव दल ने फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें उनके गंतव्य स्थानों के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि नांदूरबार के निकट विभिन्न जगहों पर करीब 400 मीटर रेल की पटरियां बह गई थीं।

मुंबई केंद्रीय खंड ने मरम्मत का काम शुरू किया है जिसे पूरा होने में 20 से 24 घंटे लगेंगे।

यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन जारी किए गए हैं। ये नम्बर हैं-वापी(0260-2462341), बांद्रा टर्मिनस(022-26435756), वलसाड(02632-241904), सूरत(0261-2401792), मुंबई सेंट्रल(022-23077292), नांदूरबार (0256-4222422)।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493