राष्ट्रपति मंगलवार को दार्जिलिंग जाएंगे

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 12 से 15 जुलाई, 2016 तक दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) के दौरे पर रहेंगे।

यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 12 जुलाई को पश्चिम बंगाल सरकार राष्ट्रपति के स्वागत में चौरस्ता (द मॉल) में एक समारोह आयोजित करेगी। उसके बाद 13 जुलाई को राष्ट्रपति भानुभक्त आचार्य की जयंती समारोह में भाग लेंगे, जो चौरस्ता में ही आयोजित किया जाएगा। इसी दिन पश्चिम बंगाल सरकार राष्ट्रपति के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित करेगी।

बयान के अनुसार, 14 जुलाई को राष्ट्रपति दार्जिलिंग चाय सम्मेलन की वार्षिक आम बैठक को संबोधित करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493