काठमांडू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। चीन और नेपाल के बीच झांगमू-तातोपानी सीमा पर चौकी फिर से खोलने में और देर हो सकती है, क्योंकि भूतकोशी नदी में बाढ़ आई हुई है और बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहा है। एक नेपाली अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह सीमा चौकी दोनों देशों व्यापार के मुख्य रास्ते पर है। पिछले वर्ष जब 25 अप्रैल को नेपाल में भीषण भूकंप आया था तभी से यह चौकी बंद है। उस भूकंप में आठ हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
दोनों देश इस चौकी को जल्द से जल्द खोलना चाहते हैं लेकिन उफनती नदी और सीमाई इलाके के कई स्थानों पर भूस्खलन ने सड़क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
इससे इस चौकी के जल्दी खुलने की उम्मीद को धक्का लग सकता है।
सीमा चौकी के चारों तरफ का इलाका बहुत जोखिम भरा है क्योंकि कई भूस्खलन हुए हैं और भूतकोशी नदी प्रचंडता के साथ आस पास की मिट्टी का कटाव कर रही है।
भूतकोशी नदी की बाढ़ में इलाके के 45 घर पहले ही बह चुके हैं और 150 घरों पर जबर्दस्त खतरा मंडरा रहा है।
dharmpath.com dharmpath