हमेशा खास रहेगी ‘देवदास’ : शाहरुख

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ की रिलीज के 14 साल पूरे हो गए हैं।

मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘देवदास’ की रिलीज के 14 साल पूरे हो गए हैं।

अभिनेता का कहना है कि यह फिल्म उनके लिए हमेशा खास रहेगी।

निर्देशक संजय लीला भंसाली की 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘देवदास’ नाम के व्यक्ति के ईर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन से पारो से प्यार करता है। घरवालों से अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने की इजाजत न मिलने पर वह घर छोड़कर चला जाता है और चंद्रमुखी के पास पहुंचता है।

फिल्म को याद करते हुए शाहरुख ने ट्विटर पर निर्देशक भंसाली और ‘देवदास’ की पूरी कास्ट का शुक्रिया अदा किया।

शाहरुख ने ट्वीट किया, “यह फिल्म हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। शुक्रिया भंसाली..सुंदर महिलाओं और सभी को। देर रात की लंबी शूटिंग और बहुत सारा प्यार।”

इस फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन को पारो और माधुरी दीक्षित को चंद्रमुखी के किरदार में देखा गया था। फिल्म में शाहरुख देवदास की भूमिका में थे।

शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के 1917 के उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘देवदास’ में किरण खेर और जैकी श्रॉफ भी थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493