राष्ट्रपति मुखर्जी ने साओ टोमे एंड प्रिंसिपे को शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को अफ्रीकी देश साओ टोमे एंड प्रिंसिपे के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की सरकार और जनता को शुभकामनाएं दी।

मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा, “साओ टोमे एंड प्रिंसिपे के राष्ट्रीय दिवस पर वहां की सरकार और जनता को हार्दिक बधाई।”

साओ टोमे एंड प्रिंसिपे को 12 जुलाई 1975 को पुर्तगाल से आजादी मिली थी।

राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने वहां के राष्ट्रपति मैनुएल पिंटो डा कोस्टा के लिए लिखे संदेश में कहा, “मुझे विश्वास है कि हमारी विकासप्रद साझेदारी दोनों देशों के लोगों के साझा हितों के मद्देनजर आगामी वर्षों में मजबूत होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493