चीनी क्लब से जुड़े इटली के स्ट्राइकर पेल्ले

जिनान (चीन), 12 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फारवर्ड खिलाड़ी ग्राजियानो पेल्ले ने चीनी सुपर लीग (सीएसएल) शेनडोंग लुनेंग से जुड़ने की तैयारी कर ली है।

जिनान (चीन), 12 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के फारवर्ड खिलाड़ी ग्राजियानो पेल्ले ने चीनी सुपर लीग (सीएसएल) शेनडोंग लुनेंग से जुड़ने की तैयारी कर ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इटली के 30 वर्षीय खिलाड़ी 2014 में इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब साउथेम्पटन से जुड़े थे। क्लब के लिए खेले गए 81 मुकाबलों में पेल्ले ने 30 गोल दागे।

सीएसएल क्लब ने अपनी घोषणा में बताया कि इटली के स्टार खिलाड़ी ने सोमवार को अपने स्थानांतरण से जुड़ी सारी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है।

लुनेंग में पेल्ले के स्थानांतरण से जुड़ी फीस का खुलासा नहीं किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493