तिरुवनन्तपुरम, 12 जुलाई (आईएएनएस)। केरल के पूर्व कृषि मंत्री के.पी. मोहनन ने पत्रकारिता में वापस लौटने का फैसला किया है। मंत्री बनने से पहले वह इसी पेशे में थे।
मोहनन ने राज्य विधानसभा के लिए अपना मीडिया पास दिखाते हुए आईएएनएस से कहा, “मैं अपने अखबार ‘पढ़ायनि’ का एक नया संस्करण शुरू करने की योजना बना रहा हूं। अब से आप मुझे एक राजनेता के बदले एक मीडियाकर्मी के रूप में देखेंगे।”
जनता दल (युनाइटेड) से संबंधित मोहनन अब सदन के विधायक नहीं हैं।
विधानसभा चुनाव में मोहनन को के.के. शैलजा ने कन्नूर जिले के कुथुपरम्बु सीट से पराजित किया था। शैलजा वर्तमान में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री हैं।
मोहनन इसके पहले की विधानसभा में सत्ता पक्ष में अगली सीट पर बैठते थे। लेकिन हार के बाद वह पहली बार मंगलवार को मीडिया के लिए आरक्षित स्थान में पत्रकारों के बीच बैठे हुए थे।
dharmpath.com dharmpath