मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) के 17वें संस्करण में अपने नृत्य कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध कर चुके अभिनेता ऋतिक रोशन दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

आईफा में ऋतिक की बेमिसाल प्रस्तुति को सराहा गया। टेलीविजन पर इसका प्रसारण रविवार शाम हुआ।
ऋतिक ने कहा, “आईफा में अपनी प्रस्तुति को मिली अद्भुत प्रतिक्रिया के लिए सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहूंगा। जिस तरह का प्यार उन्होंने दिखाया यह अभिभूत कर देने वाला था।”
ऋतिक ने आईफा एक्ट पर मिली अद्भुत प्रतिक्रिया के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
ट्विटर पर उन्होंने लिखा, “आईफा एक्ट पर मिली अद्भुत प्रतिक्रिया पढ़कर बहुत खुश हूं। धन्यवाद। आपने मेरा दिन बना दिया। सभी को प्यार।”
ऋतिक वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ के प्रचार की तैयारी में हैं।
dharmpath.com dharmpath