रियो ओलम्पिक के लिए महिला हॉकी टीम की कमान सुशीला को (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज मिडफील्डर और भारतीय महिला हॉकी टीम की नियमित कप्तान को रियो ओलम्पिक-2016 के लिए मंगलवार को घोषित हुई टीम में शामिल नहीं किया गया है।

रितु की जगह टीम की कमान सुशीला चानू को सौंपी गई है।

इतने साल तक राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रहीं रितु के नेतृत्व में ही टीम ने 36 साल बाद ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया था।

रितु खराब प्रदर्शन और हॉकी इंडिया (एचआई) के अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के चलते पिछले सप्ताह राष्ट्रीय शिविर बीच से छोड़कर चली गई थीं।

एचआई ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक के लिए घोषित 16 सदस्यीय महिला टीम में दीपिका को उपकप्तान के पद पर बनाए रखा है।

सुशीला, रितु की अनुपस्थिति में इसी साल हुए आस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी कर चुकी हैं। इससे पहले सुशीला की कप्तानी में जूनियर विश्व कप-2013 में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य मिडफील्डरों में से एक रितु की अनुपस्थिति ओलम्पिक खेलों में टीम के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है।

रितु ने 2006 में करियर की शुरुआत करने से लेकर अब तक भारत के लिए 213 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उन्होंने लगभग सभी टूर्नामेंटों में टीम की कमान संभाली।

रियो ओलम्पिक में भारतीय महिला टीम ग्रुप-बी में अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, जापान और अमेरिका के साथ शामिल है।

भारतीय टीम :

गोलकीपर : सविता

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, दीपिका (उपकप्तान), नमिता टोप्पो, सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानू (कप्तान)

मिडफील्डर : नवजोत कौर, मोनिका, रेणुका यादव, लिलिमा मिंज

फारवर्ड : अनुराधा देवी, पूनम रानी, वंदना कटारिया, रानी रामपाल, प्रीती दुबे, निक्की प्रधान

अतिरिक्त खिलाड़ी : रानीस हनिआलुम लाल राउत फेली, रजनी एतिमार्पु

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493