समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जनरल बीमा प्रदाताओं में से एक ‘एएएमआई’ ने बताया कि 10 में से नौ सड़क दुर्घटनाओं के लिए कंगारू जिम्मेदार होते हैं।
‘एएएमआई’ ने 2015 में सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित लगभग 20,000 रिपोर्टों के निरीक्षण का दावा किया, जिसमें से 88 प्रतिशत दुर्घटनाएं कंगारुओं के कारण हुई, जबकि छह प्रतिशत ‘वालाबीज’, तीन प्रतिशत ‘वोम्बेट्स’ और दो प्रतिशत दुर्घटनाएं कुत्तों के कारण होती हैं।
आस्ट्रेलिया में कंगारू आमतौर पर पाए अधिक संख्या में पाए जाते हैं। इनकी संख्या तीन से छह करोड़ के करीब है।
‘एएएमआई’ के प्रवक्ता माइकल मिल्स ने कहा कि आस्ट्रेलिया में सर्दियों के दिनों में पशुओं और वाहनों के बीच टक्कर की खबर 68 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं।
मिल्स का कहना है कि ये दुर्घटनाएं चालकों और पशुओं के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकती हैं।
dharmpath.com dharmpath