गोवा : हिंदू देवता की प्रतिमा को क्रास पहनाने वाला गिरफ्तार

पणजी, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पुर्तगाली फुटबॉल टीम के एक प्रशंसक को दक्षिण गोवा के एक गांव में इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि उसने यूरो कप फाइनल में फ्रांस के खिलाफ पुर्तगाल की जीत का जश्न मनाते समय एक स्थानीय हिंदू देवता की प्रतिमा को क्रॉस पहना दिया।

पुलिस निरीक्षक उत्तम राउत देसाई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मुखबिर से मिली जानकारी के बाद आरोपी लुकास कार्वाल्हो को संगुएम गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

देसाई ने कहा, “लुकास ने कबूल कर लिया है कि उसने पुर्तगाली फुटबॉल टीम की यूरो कप फाइनल मैच में फ्रांस के खिलाफ जीत के बाद उत्साहित होकर देवता को माला पहनाया था।”

मंदिर के पुजारी ने देवता के गले में माला देखने और क्रॉस देखने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुर्तगाल ने 451 वर्ष पहले गोवा को अपना उपनिवेश बना लिया था, और वर्ष 1961 में भारतीय सशस्त्र बलों ने इसे आजाद कराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493