सर्वाधिक महंगे सितारों की फोर्ब्स की सूची में शीर्ष पर स्विफ्ट

लॉस एंजेलिस, 12 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की व्यापार संबंधी जानकारी देने वाली पत्रिका ‘फोर्ब्स’ की ओर से जारी सर्वाधिक मानधन पाने वाले सितारों की सूची में गायिका टेलर स्विफ्ट शीर्ष पर हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के अनुसार, पत्रिका अपनी वार्षिक ‘सेलेब्रिटी 100’ की सूची जारी की, जिसमें 26 वर्षीया गायिका शीर्ष स्थान पर नजर आ रही हैं।

स्विफ्ट ने जून 2015 से जून 2016 के बीच 17 करोड़ डॉलर की कमाई की।

‘एप्पल’, ‘डाइट कोक’ और ‘केड्स’ के साथ किए गए करार से भी गायिका धन अर्जित करती हैं।

इससे पहले पिछले साल जारी हुई सूची में स्विफ्ट आठवें स्थान पर थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493