नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। वर्चुअल होटल श्रृंखला निदा रूम्स ने एशिया में 3,500 से अधिक होटलों में लोगों को बेहतर सुविधा वाले कमरे मुहैया कराने के लिए शीर्ष ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी गो इबिबो के साथ साझेदारी की है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “यह पहला ऐसा समझौता है, जिसमें गो इबिबो ने एक वर्चुअल होटल संचालक के साथ साझेदारी की है।” निदा रूम्स का चयनित होटल चेन्स के साथ समझौता है और उसके पास कुछ निश्चित संख्या में कमरे हैं, जिसे वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुक कराया जा सकता है।
निदा रूम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तथा स्पाइस जेट के पूर्व मुख्य वाणिज्य प्रमुख कनेश्वरन एविली ने कहा, “हम ग्राहकों को कम कीमत में बेहत सुविधा प्रदान करते हैं, जिसके लिए हमने गो इबिबो के साथ साझेदारी की है।”
dharmpath.com dharmpath