कराची के चिड़ियाघर में बेरहमी से मारे जा रहे सांप

इस्लामाबाद, 12 जुलाई (आईएएनएस)। कराची के चिड़िया घर में तथाकथित जादू के करतब के हिस्से के रूप में करीब 100 सांप बेरहमी से मारे गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को मिली।

दैनिक अखबार ‘डॉन’ के अनुसार, ‘सांप खाने वाला आदमी’ नामक करतब ईद के पहले दिन से सैकड़ों आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है और यह कुछ और दिनों तक चलने वाला है।

एक अदाकार ने सांपों की हत्या है। अदाकार सांपों की खाल उतारने से पहले उसकी गर्दन अपनी दांतों से तोड़ता है और क्षत विक्षत सांप के शरीर से टपकते खून का स्वाद लेता है।

‘डॉन’ के अनुसार, बड़ी संख्या में दर्शकों के समक्ष वह यह करतब दिखाया जाता है जिनमें अधिकांश बच्चे होतें हैं।

करतब दिखाने वाले अदाकार तालिब नवाबशाह के रहने वाला है। अदाकार ने कहा, “मैं काफी लंबे समय से यह तमाशा देश सभी बड़े शहरों में कर रहा हूं। मेरे करतबों के लिए किसी सरकारी अधिकारी ने मुझको न कभी रोका या जुर्माना किया है।”

तालिब (31) एक सांप का शिकारी भी है। उन्होंने कहा कि वर्षो से उसके शो में सांपों की हत्या होने के बावजूद पाकिस्तान में उनकी (सांपों) की संख्या नहीं घटी है।

डॉन के अनुसार तालिब ने कहा, “मैं नाग और वाइपर समेत सभी तरह के सांपों को खाता हूं, लेकिन ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। “

तालिब के अनुसार, सांपों के खिलाफ उन्होंने प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है और सांपों के काटने का उसके ऊपर कोई असर नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि अगर सांप नहीं मिलता है तो वे मेढ़कों और छिपकलियों को भी तलाशते हैं।

डॉन के अनुसार, कराची चिड़ियाघर ने तालिब के शो का बचाव किया है।

चिड़िया घर के निदेशक फहीम खान ने कहा कि यह शो कुछ दिनों के लिए ही आयोजित हो रहा है और किसी तरह से चिड़िया घर की छवि खराब नहीं करता है।

हालांकि सिंध के वन्यजीव संरक्षक ने सईद बलोच ने निर्दयता दिखाने के लिए चिड़िया घर प्रशासन की आलोचना की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493