उप्र में डीसीएम से टकराई पर्यटकों की बस, 3 मरे

लखनऊ/बहराइच, 12 जुलाई (आईएएनएस)। काठमांडू से यात्रियों को लेकर नई दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस सोमवार देर रात नानपारा-बहराइच हाईवे पर एक डीसीएम गाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

घायलों में दो की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। बाकी घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, नेपाल की राजधानी काठमांडू के भैरहवा से यात्रियों को लेकर टूरिस्ट बस नानपारा बहराइच रोड पर रिसिया थाना क्षेत्र में भोपतपुर के पास रात लगभग पौने एक बजे डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

देर रात सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने दो घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। मामूली चोटों के कारण तीन को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493