कोलकाता, 12 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक पार्षद को जबरन वसूली के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त संतोष पांडे ने कहा कि बिधाननगर नगर निगम के सदस्य अनिंद्य चटर्जी को यह शिकायत मिलने के बाद कोलकाता के बिधानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने इलाके के एक नागरिक से 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
चटर्जी को भारतीय दंड संहिता की धारा 387 (जबरन वसूली के लिए किसी व्यक्ति को मौत का भय दिखाना या गंभीर चोट पहुंचाना) के अलावा अन्य कई धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
चटर्जी को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था। अदालत ने उनकी जमानत याचिका नामंजूर कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
यह गिरफ्तारी तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नाखुशी जताने और पुलिस को अवैध सिंडिकेट व्यापार पर अंकुश लगाने का निर्देश देने के कुछ दिनों बाद की गई है।
dharmpath.com dharmpath