लखनऊ, 12 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हजरतगंज में महिला थाने के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता, संयुक्ता भाटिया, अलका मिश्र, अर्चना साहू, नीलम तिवारी और कुमकुम राजपूत सहित दर्जनों मोर्चा कार्यकत्रियों ने महिला पुलिस पर महिलाओं की एफआईआर नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया।
इस मौके पर महिला मोर्चा की नेता परवीन श्रीवास्तव ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि जब उनकी पर्स छीनी गई तो पुलिस ने उनसे बहुत उलटे सवाल किए। महिलाओं के मामले में पुलिस का रवैया बेहद असंतोषजनक होता है। सूबे की कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
dharmpath.com dharmpath