भारतीय तेल, गैसकुओं की नीलामी को लेकर उत्तरी अमेरिका में होगा रोड शो

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के 67 छोटे हाइड्रोकार्बन फील्ड्स (तेल, गैस के कुओं) की नीलामी के लिए सरकार अमेरिका में रोड शो का आयोजन करेगी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, “खोजे जा चुके 67 स्मॉल फील्ड्स (जीएसएफ) की नीलामी को लेकर ह्यूस्टन में 14 जुलाई से दो दिन का रोड शो आयोजित किया जाएगा और केलगरी (कनाडा) में 18 जुलाई से दो दिन के लिए रोड शो आयोजित किया जाएगा।”

प्रधान इस दौरान ह्यूस्टन और वाशिंगटन डीसी की 13 और 18 जुलाई को आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वहां ने अंतराष्ट्रीय रोड शो की शुरुआत करेंगे। वाशिंगटन में अमेरिकी ऊर्जा सचिव एर्नेस्ट जेफ्री मोनीज के साथ 18 जुलाई को बैठक करेंगे।

इन तेल के कुंओं की पिछले साल भी नीलामी की गई थी, जो सफल नहीं हुई। इसके बाद सरकार ने इन कुंओं की अंतर्राष्ट्रीय नीलामी का फैसला किया है। ये नीलामी 15 जुलाई से 31 अक्टूबर के बीच की जाएगी।

इन कुओं का पिछला लाइसेंस मार्च 2012 में ही खत्म हो चुका है।

यह नीलामी नए हाइड्रोकार्बन एक्सप्लोरेशन एंड लाइसेंसिंग पॉलिसी (एचईएलपी) के तहत की जाएगी, जिसे मार्च में मंजूरी मिली थी। यह राजस्व के बंटवारे के मॉडल पर आधारित है, जबकि पहले लागत और उत्पादन का मॉडल चलन में था।

सरकार स्मॉड फील्ड पॉलिसी के तहत 67 खोज निकाले गए छोटे तेल के कुओं की नीलामी की जाएगी, जो जमीन से लेकर तलछटी इलाकों और गहरे पानी के क्षेत्रों में स्थित है। इनमें से 28 मुंबई के समुद्र में है, जबकि पूर्वी तट के कृष्णा-गोदावरी घाटी में है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493