उत्तराखण्ड कार्बेट राष्ट्रीय अभयारण्य में मृत मिला बाघ

नैनीताल, 13 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के रामनगर स्थित जिम कार्बेट राष्ट्रीय अभयारण्य में एक बाघ मृत पाया गया।

एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, मंगलवार शाम को ड्यूटी पर तैनात वन अधिकारियों को झिरना क्षेत्र के पास व्यस्क बाघ मृत मिला।

बाघ के शव की जांच के बाद यह सामने आया कि सांप के काटने से उसकी मौत हुई।

एक वन अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “बाघ के शव पर सांप के काटने के निशान मिले हैं।”

वरिष्ठ वन अधिकारियों की एक टीम रेंजरों के साथ मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।

बाघ के शरीर पर किसी अन्य चीज के निशान नहीं मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि हालांकि, उसके मुंह से खून निकल रहा था।

एक अधिकारी ने कहा, “पोस्टमार्टम के अनुसार, बाघ की आंत में हिरण के मांस मिले हैं और उसके मुंह के पास सांप के काटने का निशान है।”

विशेषज्ञों का कहना है कि बाघ शावक सांपों से अनजान होते हैं और ऐसे में किसी सांप के दिखने पर उसके पास जा सकते हैं, जबकि एक व्यस्क बाघ आम तौर पर इसे लेकर चौकस होता है।

अधिकारी ने बताया कि मृत बाघ के फेफड़े और यकृत के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493