बिहार : बियर पी रहे पूर्व जद (यू) विधायक का वीडियो वायरल

पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया है और अब पूरे देश में शराबबंदी की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के एक पूर्व विधायक ने खुलेआम शराब पीकर कानून का मजाक उड़ाया है। बियर पी रहे पूर्व विधायक का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललन राम न केवल बोतल हाथ में लेकर बियर पी रहे हैं, बल्कि बातचीत के दौरान नीतीश कुमार की शराबबंदी के फैसले को भी फिजूल बता रहे हैं।

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व विधायक इसे बदनाम करने की साजिश बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो पुराना हो सकता है, जो फेरबदल के साथ चलाई जा रही होगी।

पूर्व विधायक का शराब पीते वीडियो वायरल होने के बाद विपक्ष ने नीतीश कुमार पर हमला बोल दिया है। केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बुधवार को कहा कि बिहार में सिर्फ शराबबंदी का प्रचार हो रहा है। शराब बंदी कानून पूरी तरह लागू नहीं हो पा रहा है।

यादव ने पटना में संवाददाताओं से कहा, “जब जद (यू) के लोग ही शराब पीते दिख रहे हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार में किस तरह की शराबबंदी है।”

उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह बता सकते हैं कि कहां-कहां शराब बिक रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493