गुजरात में ‘पूर्ण अराजकता’ का माहौल : केजरीवाल

नई दिल्ली, 13 जुलाई (आईएएनएस)। गुजरात में कथित तौर पर गोमांस रखने के आरोप में चार दलित युवकों की बर्बरता से पिटाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि गुजरात में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगातार तंज कसने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने ट्वीट किया, “गुजरात में पूरी तरह अराजकता का माहौल है।”

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में कथित तौर पर गोमांस रखने के आरोप में चार दलित युवकों को अर्धनग्न कर सड़क पर लगभग एक किलोमीटर तक घसीटा गया। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद यह अपराध प्रकाश में आया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493