एयरएशिया ने 100 एयरबस ए321नियो के ठेके दिए

फार्नबोरो, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सस्ती विमानन सेवा कंपनी, एयरएशिया ने वैश्विक अंतरिक्ष कंपनी, एयरबस को 100 ए321नियो विमान के ठेके दिए हैं।

फार्नबोरो, 13 जुलाई (आईएएनएस)। सस्ती विमानन सेवा कंपनी, एयरएशिया ने वैश्विक अंतरिक्ष कंपनी, एयरबस को 100 ए321नियो विमान के ठेके दिए हैं।

यह घोषणा यहां मंगलवार देर रात फार्नबोरो एयरशो में की गई।

एयरएशिया को 170 ए320 विमानों की आपूर्ति की जा चुकी है, जो मलेशिया, थाईलैंड, भारत, इंडोनेशिया और फिलीपींस में उड़ान भर रहे हैं।

इस नए ठेके पर हस्ताक्षर एयरएशिया समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी फर्नाडीस और एयरबस के अध्यक्ष और मुख्य कार्याकारी फैब्रिस ब्रेजियर ने किया।

एयरएशिया द्वारा दिया गया यह ठेका सर्वाधिक बिकने वाले ए320 विमान की श्रेणी के इस सबसे बड़े मॉडल के लिए पहला ठेका है।

फर्नाडीस के अनुसार, “ए321नियो हमें मौजूदा समय की जोरदार मांग पूरी करने और साथ ही हमारी लागत घटाने में मदद करेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493