करीना ने नहीं कराया लिंग परीक्षण : प्रवक्ता

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और अपने पति सैफ अली खान के साथ पहले बच्चे का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने बच्चे का लिंग परीक्षण नहीं करवाया है।

अभिनेत्री के प्रवक्ता ने मीडिया में उठ रही रपटों की प्रतिक्रिया में यह बात कही है।

ऐसा कहा जा रहा था कि सैफ और करीना ने लिंग परीक्षण कराया है और वह बेटे की उम्मीद कर रहे हैं।

बुधवार को यह खबर आई कि हाल ही में दोनों ने लंदन प्रवास के दौरान लिंग परीक्षण कराया था।

करीना के प्रवक्ता ने कहा कि यह किसी की कल्पना का परिणाम है और सारी रपट निराधार है। दोनों कलाकारों ने ऐसी किसी भी घटना का खंडन किया है।

प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि लंदन में चिकित्सक से इस प्रकार की कोई भी चर्चा नहीं हुई थी और यह किसी की कल्पना का परिणाम है।

सैफ ने मीडिया के सामने दो जुलाई को करीना के गर्भवती होने का खुलासा किया था।

अभिनेता ने बताया था कि वह और करीना दिसम्बर में अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493