खेत में मिला 11 दिन पुराना शव, हत्यारोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा, “मृतक थाना पुवायां शाहजहांपुर के ग्राम कन्नापुर निवासी किसान इद्दा था। उसकी हत्या के आरोप में महिला व उसके पति को गिरफ्तार किया है। मृतक ने बैंक से 12 हजार रुपये निकाला था तथा लगभग इतने ही रुपये वह घर से लेकर चला था। मृतक के गले में दो तोले सोने की चैन तथा हाथ में सोने की अंगूठियां थी, वे सब लापता हैं।”

पुलिस के अनुसार, “पुवायां के ग्राम कन्नापुर निवासी सम्पन्न कृषक इद्दा खां (52) पुत्र लियाकत खां ईद से पूर्व दो जुलाई को अपनी पत्नी के सूट का कपड़ा लेकर मोहम्मदी के बेहटी अफगान निवासी मुन्नू खां के यहां गया था। जाते वक्त उसने घर में रखे 10-12 हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। घर वालों ने थाना पुवायां में गुमशुदगी की रपट दर्ज कराई।”

पुलिस ने कहा, “इद्दा का फोन सर्विलांस पर लगा दिया गया। लोकेशन बेहटी अफगान में मिली। फोन पर काल किया गया तो किसी महिला ने बात की। पुवायां पुलिस मुन्नू खां की पत्नी को उठा लाई और पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुन्नू को दबिश देकर पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने इद्दा की हत्या की बात कबूली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर इद्दा का शव बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493