राज्य के कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह ने बुधवार को कहा कि कृषि विभाग की यह महत्वाकांक्षी योजना प्रदेश के सभी जिलों में लागू कर दी गई है।
उन्होंने कहा, “किसानों को गांव के पास ही संकर बीज, खाद एवं कीटनाशक दवाइयां मिल सकें, इसके लिए कृषि विभाग प्रत्येक विकास खण्ड में दुकानें खोलने जा रहा है। इसके लिए जिला कृषि अधिकारियों को जांच-पड़ताल कर रपट देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ब्लॉकों में दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सके।”
कृषिमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार की इस महत्वपूर्ण योजना में कृषि स्नातकों से 15 जुलाई तक आवेदन पत्र मांगे जा रहे हैं। उनके चयन के बाद उन्हें बीज, खाद तथा कीटनाशक बेचने का नि:शुल्क लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिलाए जाने के साथ ही उन्हें कृषि आर्थिक सहायता के लिए बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath