कमल हासन चोटिल, अस्पताल में भर्ती

चेन्नई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन अपने कार्यालय की सीढ़ियों से फिसलने के बाद चोटिल हो गए हैं और उनके पैर की हड्डी टूट गई है।

चेन्नई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन अपने कार्यालय की सीढ़ियों से फिसलने के बाद चोटिल हो गए हैं और उनके पैर की हड्डी टूट गई है।

अभिनेता के करीबी सूत्र से आईएएनएस को बताया, “बुधवार रात वह सीढ़ियों पर थे कि अचानक वह फिसल गए। इस दुर्घटना से उनके पैर में हल्का फ्रैक्चर हुआ, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। वह अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।”

कमल ने इन दिनों अपनी आगामी हास्य फिल्म ‘शबाश नायडू’ की शूटिंग से कुछ दिनों का ब्रेक लिया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। कमल की इस सप्ताहांत लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल (एलआईएफएफ) में शिरकत करने की योजना थी, लेकिन अब यह योजना रद्द हो गई है।

सूत्र ने बताया, “उनकी इस महोत्सव में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्राप्त करने की उम्मीद थी, लेकिन दुर्भाग्यवश अब वह समारोह में शामिल नहीं हो सकते।”

हासन द्वारा निर्देशित ‘शाबाश नायडू’ की शूटिंग के अगले शेड्यूल की शूटिंग हैदराबाद में होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493