पूर्णिया, 14 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़े नौ लोगों को कुचल दिया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, खपरैली गांव के समीप ईंट भट्ठा में काम करने वाले कई मजदूर गांव के ही समीप एक पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने वहां खड़े नौ लोगों को कुचल दिया।
इस घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतकों की पहचान मनोज उरांव, अनिल उरांव, जितेंद्र उरांव और वीरेंद्र उरांव के रूप में की गई है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।
इधर, घटना से नाराज लोगों ने पूर्णिया-सनौली सड़क रोड जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस समझाने में लगी है।
dharmpath.com dharmpath