पूजा हेगड़े का ‘साहस’ देख अवाक रह गए ऋतिक

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता ऋतिक रोशन ने बताया कि वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साहस को देखकर अवाक रह गए। वह फिल्मकार आशुतोष गोवारीकर की फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ के साथ बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रही हैं।

ऋतिक ने हाल ही हुए एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से पूजा से मिलवाया, इसमें ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक ए.आर. सहित फिल्म की पूरी टीम उपस्थित थी।

पूजा हेगड़े ‘ओका लैला कोसम’ और ‘मुकुंदा’ जैसी तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ऋतिक ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि जब उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान पहली बार पूजा से मुलाकात की, तो वह उनमें आत्मविश्वास और साहस को देखकर हैरान रह गए।

ऋतिक ने बताया, “मैं उनके साहस को देखकर अवाक रह गया। मैंने कई कलाकारों के साथ शूटिंग की है, लेकिन जब मैंने उनकी आंखों में साहस देखा तो हैरान रह गया। वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और फिल्म-उद्योग में आगे तक जाएंगी।”

आशुतोष गोवारीकर द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ सिंधु घाटी सभ्यता की पृष्ठभूमि पर बनी है।

‘मोहनजोदड़ो’ 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493