जिले के औराई थाना क्षेत्र के कुरौना गांव निवासी मोहम्मद सैफ (20) दो साल से सुरियावा नगर के भतटेवरा में रहकर मेढ़ी क्रिकेट मैदान में क्रिकेट खेलता था। उसका ररिश्तेदार आरिफ क्रिकेट एसोसिएशन गठित कर युवाओं को क्रिकेट सीखाता है।
सैफ सुबह-शाम मौदान पर अभ्यास करने जाता है। आज भी मैदान पर वह गया था। हालांकि वह क्रिकेट नहीं खेल रहा था। गांव के युवक मैदान पर फुटबॉल खेल रहे थे। उसी दौरान बरसात के समय आसमानी बिजली गिरी और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने खिलाड़ी युवक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath