पेरिस, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस शहर में गुरुवार रात हुए आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं।
फ्रांस के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में 150 से ज्यादा घायल हो गए हैं, जिनमें से 18 की हालत गंभीर है। 50 लोगों को मामूली जख्म हुए हैं।
इससे पहले हमले में 80 लोगों के मरने की सूचना थी।
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और अधिकारियों के मुताबिक, यह भयावह हमला गुरुवार रात उस समय हुआ जब एक शख्स बासटील डे समारोह के दौरान विस्फोटकों और अन्य हथियारों से लदे ट्रक को भीड़ में ले जा घुसा।
यह नवंबर 2015 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए हमले का बाद दूसरा बड़ा आतंकवादी हमला है, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath