फ्रांस में हमले पर मुखर्जी ने ओलांद को भेजे संवेदना संदेश (लीड-1)

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने फ्रांस के नीस शहर में गुरुवार रात हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए अपने फ्रांसीसी समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद को संवेदना संदेश भेजे। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत, फ्रांस के साथ है।

मुखर्जी ने शुक्रवार को भेजे अपने संदेश में कहा, “मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि फ्रांस गुरुवार शाम एक बार फिर भयावह हमले का शिकार हुआ। बासटील डे के जश्न में शामिल हुए निर्दोष लोगों की हत्या, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, निंदनीय व वीभत्स है।”

मुखर्जी ने संदेश में कहा, “भारत के लोग दुख की इस घड़ी में दृढ़ता के साथ फ्रांस के लोगों के साथ खड़े हैं। हम हमले में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”

मुखर्जी ने इससे पहले किए गए ट्वीट में हमले पर दुख जताते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी।

मुखर्जी ने एक ट्वीट में कहा, “भारत, फ्रांस की सरकार और लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस और अन्य देशों के साथ सहयोग मजबूत करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493