सुखविंदर ने ‘लव के फंडे’ में गाए गीत के लिए नहीं ली फीस

नई दिल्ली, 15 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सुखविंदर सिंह ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लव के फंडे’ में ‘नैना शातिर बड़े’ गीत के लिए कोई फीस नहीं ली।

फैज अनवर और प्रेम प्रकाश गुप्ता द्वारा निर्मित फिल्म ‘लव के फंडे’ 22 जुलाई को रिलीज होगी।

बयान के अनुसार, निर्माता-गीतकार अनवर और लेखक-निर्देशक इंद्रवेश योगी का मानना था कि इस गीत के साथ केवल सुखविंदर ही न्याय कर सकते हैं। हालांकि, उनका बजट कम था।

अनवर ने सुखविंदर से इस गीत को उनकी आवाज देने की इच्छा जाहिर की और अपनी वित्तीय परेशानियों के बारे में बताया।

इस निवेदन के बाद सुखविंदर ने एक शर्त पर गाने का फैसला किया कि वह यह गीत अगली सुबह रिकॉर्ड करेंगे, क्योंकि उन्हें काम के लिए विदेश जाना है।

सुखविंदर ने कहा कि उन्होंने अनवर के साथ अपनी दोस्ती की खातिर यह गाना गाया और इसके लिए कोई फीस नहीं ली, क्योंकि रिश्ते में पैसों की कोई जगह नहीं होती।

अनवर ने कहा, “आज के समय में जब कोई संबंधों को महत्व नहीं है, वहीं सुखविंदर की मदद को शब्दों में बयान नहीं कर सकता। मैंने शुक्रिया अदा करने के तौर पर उन्हें दो बार चेक भेजा, लेकिन उन्होंने दोस्ती की खातिर दोनों बार इसे बिना देखे वापस कर दिया।”

फिल्म में शालीन भनोट, रिशंक तिवारी, रितिका गुलाटी, सूफी गुलाटी, हर्षवर्धन जोशी, समीक्षा भटनागर, राहुल सूरी और पूजा बनर्जी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493