कोलकाता, 15 जुलाई (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकार्ता और लेखिका महाश्वेता देवी की हालत शुक्रवार को भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।
अस्पताल के एक डॉक्टर ने आईएएनएस से कहा, “गुरुवार की रात को उनका डायलिसिस किया गया। बड़ी समस्या यह है कि उनके गुर्दे सही तरह से काम नहीं कर रहे हैं और हमलोग उनके गुर्दे को सहारा दे रहे हैं। लेखिका की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है और अब भी उनकी स्थिति नाजुक है।”
90 वर्षीया महाश्वेता देवी कई तरह की बीमारियों से जूझ रही हैं और हालत बिगड़ने पर गुरुवार को उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
साल 1996 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखिका का यहां एक अस्पताल में करीब दो महीने से इलाज चल रहा है।
dharmpath.com dharmpath