नीस, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस शहर में बैस्टिल डे के मौके पर आतिशबाजी देखने उमड़ी भीड़ के बीच घुस आए ट्रक ने गुरुवार रात बड़ी संख्या में लोगों को कुचल दिया।
इस घटना में 84 लोगों की मौत हो चुकी है।
इस भयावह हादसे के एक प्रत्यक्षदर्शी पेशे से पत्रकार डेमियन अलेमांड भी अन्य लोगों की तरह गुरुवार रात आतिशबाजी का आनंद उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बच्चे पानी में पत्थर फेंक रहे थे और आनंद ले रहे थे।
वह कहते हैं कि अचानक सब कुछ बदल गया।
एक डिजिटल सेवा, ‘नीस माटिन’ के लिए काम कर रहे अलेमंड ने कुछ ही दूरी पर चीख-पुकार सुनी। उन्होंने सोचा कि कुछ पटाखे गलत दिशा में चले गए हैं।
उन्होंने उस भयावह पल को याद करते हुए कहा, कुछ ही सेकंड में एक बड़ा सफेद ट्रक तेजी से आगे बढ़ता हुआ लोगों को रौंदता चला गया।”
वह कहते हैं, “यह ट्रक मुझसे कुछ ही मीटर की दूरी पर था और मुझे पता ही नहीं चला। मैंने लोगों को बॉलिंग पिन की तरह लुढ़कते देखा। हर तरफ चीख-पुकार थी, जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा।”
उसने पोस्ट में लिखा, “मैं डर से सहम गया था।”
डरे-सहमे अलेमंड ने पास के एक रेस्तरां ‘ली कोकोडाइल’ में शरण ली, लेकिन वह तुरंत ही वहां से बाहर निकल आए। क्योंकि वे जानना चाहते थे कि क्या हो रहा है।
इसके बाद उन्होंने जो देखा वह अविश्वसनीय था।
वह कहते हैं, “समुद्र के पास का रास्ता सुनसान पड़ा है। कोई आवाज नहीं है, किसी सायरन की भी आवाज नहीं है। किसी कार की भी आवाज नहीं है। इसलिए मैंने रास्ता पार कर ट्रक के रास्ते पर चला गया।”
“मैं रेमंड से जा टकराया। उसने सुबकते हुए कहा कि हर जगह लाशें पड़ी हैं। वह सही था। हर पांच मीटर पर शव पड़े थे। खून ही खून।”
समुद्र तट पर आने वाले लोग घायलों के लिए पानी और तौलिया ला रहे थे।
मैं बिल्कुल डर गया था। मुझे लोगों की मदद कर अच्छा लगता, लेकिन मैं नहीं कर पाया। मैं एक बार फिर ठंडा पड़ गया।
dharmpath.com dharmpath