फ्रांस हमला : फेसबुक ने मां को बच्चे से मिलाया

पेरिस, 15 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के नीस शहर में बासटील डे का जश्न मना रहे लोगों पर ट्रक हमले के बाद मची भगदड़ में अपनी मां से बिछड़े एक बच्चे को शुक्रवार को फेसबुक ने मिला दिया। जश्न मना रहे हजारों लोगों की भीड़ में ट्रक जा घुसा, जिसमें कम से कम 84 लोगों की मौत हो गई, जबकि लगभग 150 लोग घायल हो गए।

समाचार पत्र ‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हृदय विदारक घटना के बाद तियावा बैनर अपने आठ महीने के बेटे से बिछड़ गई थीं। उन्होंने बाद में फेसबुक पर अपने बच्चे की गुमशुदगी को लेकर एक अपील पोस्ट की।

अपने बच्चे की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरा आठ महीने का बच्चा मुझसे बिछड़ गया है। दोस्तों अगर आपने उसे कहीं देखा है या वह आपके पास है, तो कृपया मुझसे संपर्क करें!!!” यह पोस्ट 21,000 से अधिक बार साझा किया गया।

बाद में अपनी अगली पोस्ट में उन्होंने बच्चे के मिलने की बात कही।

हमले की घटना के बाद दिन की शुरुआत में ही फेसबुक ने अपना सेफ्टी चेक फीचर सक्रिय कर दिया। प्रौद्योगिकी वेबसाइट सीएनईटी के मुताबिक, लगभग एक महीने में यह तीसरी बार है, जब सोशल नेटवर्किं ग साइट ने अपने इस खास टूल को सक्रिय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493