गोल्डन फीनिक्स और डॉल्फिन ब्लू नामक ये दो ट्रेनें 420 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह लगभग 11.20 बजे पूर्वी मध्य हेनान प्रांत के झेंगझू और पूर्वी जियांग्शू प्रांत के शूझू के बीच पटरियों से गुजरीं।
चीन रेलवे कॉर्पोरेशन के तकनीकी प्रबंधन विभाग के प्रमुख झू ली ने कहा कि इतनी तेज गति से यात्रा करने वाली गाड़ियों के लिए यह पहला विश्व रिकॉर्ड है।
झोउ ने कहा कि स्वदेशी ट्रेनों का उपयोग करने वाले चीन के लिए यह उपलब्धि प्रदर्शित करती है कि उच्च रफ्तार रेलगाड़ियों की प्रमुख प्रौद्योगिकी में उसे पूरी तरह से महारत हासिल है।
dharmpath.com dharmpath