कोलकाता, 15 जुलाई (आईएएनएस)। एटलेटिको दे कोलकाता (एटीके) के मुख्य कोच जोस फ्रांसिस्को मोलिना ने कहा कि वह क्लब को अगला इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) खिताब के लिए प्रेरित करेंगे।
कोलकाता, 15 जुलाई (आईएएनएस)। एटलेटिको दे कोलकाता (एटीके) के मुख्य कोच जोस फ्रांसिस्को मोलिना ने कहा कि वह क्लब को अगला इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) खिताब के लिए प्रेरित करेंगे।
एटलेटिको ने 2014 में एंटोनियो लोपेज हबास के नेतृत्व में आईएसएल के उद्धघाटन संस्करण का खिताब जीता था।
एंटोनियो को 2001 में टेस्टीकुलर कैंसर हो गई थी। उस दौरान वह खेल में सक्रिय थे। हालांकि, उन्होंने इस बीमारी से संघर्ष किया और पूर्ण रूप से स्वस्थ भी हुए।
कोलकाता क्लब के पूर्व कोच एंटोनियो ने 2007 में संन्यास ले लिया और दो साल बाद कोच के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। वह विलारियल औरक कीची एससी के कोच रहे।
मोलिना ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि आपका अनुभव हमेशा आपको जीवन में मदद देगा। मुझे भी अपने जीवन में मुश्किल भरे पलों से गुजरना पड़ा है, लेकिन मैं इनसे बाहर निकला। आशा है कि मैं कोलकाता क्लब को एक बार फिर जीतने के लिए प्रेरित करने में सक्षम रहूंगा।”
इस समारोह में आईएसएल के तीसरे संस्करण के लिए कोलकाता क्लब की जर्सी को भी जारी किया गया।
एक माह के अभ्यास सत्र के लिए कोलकाता क्लब 22 अगस्त को मेड्रिड के लिए रवाना होगा और मोलिना का मानना है कि इस दौरान उन्हें खिलाड़ियों के बारे में और भी चीजें जानने का अवसर मिलेगा।
dharmpath.com dharmpath